प्रेमिका से फोन पर हुई तकरार, प्रेमी ने सफी नदी के पुल से लगा दी छलांग

क्राइम नेशनल

गुमला. झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित नावाटोली गांव में एक युवक ने प्रेम-प्रसंग में विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया. 30 वर्षीय विकास एक्का अपनी प्रेमिका से फोन पर हुई बहस के बाद इतना आवेश में आ गया कि उसने सफी नदी के पुल से करीब 20 फीट नीचे छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में कूदकर उसे डूबने से बचा लिया. ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के पैर की हड्डी टूट गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *