कमरे का कुण्डी लगा चोरों ने कर दिया नगदी व जेवरात पर हाथ साफ, शादी के घर में छायी मायूसी

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. इस बार चोरों ने मुफ्फसिल थाना इलाके के मटरुखा में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यहां एक घर के अंदर चोर दाखिल हुए और नगदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर लिया. चोरी लगभग चार लाख की हुई है. घटना की जानकारी पर मुखिया रविंद्र मंडल मौके पर पहुंचे विस्तृत जानकारी लेकर पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. मुखिया ने बताया मटरुखा के मोहलीटांड निवासी मोहन राय के घर शादी है. शादी के लिए खरीदारी भी कर ली गई थी. लगभग दो लाख के जेवरात बनाया गया था. वहीं दो लाख नगद भी रखा गया था. बुधवार की रात पूरा परिवार घर के अंदर सोया हुआ था. इस बीच चोर घुसे और उस कमरे के दरवाजे का कुण्डी लगा दिया जिसके अंदर घरवाले सोये थे. इसके बाद घर के अन्य कमरों में रखे सामान पर हाथ साफ कर लिया.वही मामले की सूचना पर मुफ्फसिल थानां पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है मुफ्फसिल थानां प्रभारी ने कहा जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *