9वीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ‘गेम ही जिंदगी थी

नेशनल

गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम का खौफनाक अंत: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित भरत सिटी से एक रूहकंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ तीन सगी बहनों (उम्र 12, 14 और 16 वर्ष) ने एक ऑनलाइन गेम के प्रभाव में आकर 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस जांच में पता चला है कि लड़कियां एक खतरनाक ‘कोरियन लवर गेम’ की लत का शिकार थीं, जिसमें उन्हें खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे टास्क दिए जा रहे थे. आधी रात को अंजाम दी गई इस घटना के बाद पुलिस को 8 पन्नों का सुसाइड नोट और डायरी मिली है, जिसमें लड़कियों ने गेम के प्रति अपने जुनून का जिक्र करते हुए माता-पिता से माफी मांगी है. पिता के अनुसार, उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मोबाइल गेम उनकी बेटियों को सुसाइड जैसे आखिरी टास्क तक ले जाएगा. फिलहाल पुलिस लड़कियों के मोबाइल और गेमिंग विजुअल्स की गहराई से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *