शहर में दिन – दहाड़े बुजुर्ग महिला से सोने का चेन व कंगन ले उड़े ठग

गिरिडीह

बाईक से आये अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, बेटे के साथ बैंक आई थी बुजुर्ग महिला

गिरिडीह. गिरिडीह शहरी क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के साथ बाइक सवार तीन ठगों ने सोने का चैन और दो सोने के कंगन की ठगी कर ली है. जिस महिला के साथ ठगी किया घटना घटित हुई है. वह बुजुर्ग महिला पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी की रहने वाली गीता देवी है. गीता देवी आज अपने पुत्र नन्हे के साथ मकतपुर शांति भवन रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक पैसा जमा करने के लिए आई हुई थी. दोपहर करीब दो पैसा जमा करने के बाद बुजुर्ग महिला को लेकर उनका पुत्र नन्हे स्कूटी से अपनी मां को लेकर वापस घर लौट रहा थे. इसी दौरान मकतपुर – यातायात थाना के समीप दो बाइक सवार युवक हेलमेट लगाकर पहुंचे और उनकी स्कूटी को रोक दिया. स्कूटी को रोकने के बाद एक युवक ने महिला के पुत्र नन्हे से हेलमेट नहीं पहनने पर रोका ओर लाइसेंस दिखाने कहा. इतना कहते हुए बाइक सवार एक युवक उतरकर उनके पुत्र को एक दुकान के समीप ले गया और बात करने लगा. इसी बीच एक बाइक पर सवार दूसरा ठग मौके पर पहुंचा. जिसकी बाईक को रोक कर उसे गले में पहने सोने का चैन और अंगूठी खोलने को कहा. बताया जाता है की बाइक सवार दूसरा युवक भी इस गिरोह का सदस्य था. इसलिए वह तुरंत अपना चैन और अंगूठी खोलकर अपने साथी को दे दिया. जब बुजुर्ग महिला ने युवक को सोने का चैन और अंगूठी खोलकर देते हुए देखा तो वह डर गई. इसी का फायदा तुरंत ठगों ने उठाया और महिला से कहने लगा कि आप इतना महंगा सोने का चैन और कंगन पहनकर बाजार में क्यों चलाते हैं. अभी हाल ही में एक महिला के साथ ठगी हुई है और बदमाशों ने चैन छीनने के दौरान उनका गला काट दिया है. यह सुनते हुए बुजुर्ग महिला डर गई और उन्होंने कहा कि अभी घर जाकर खोल कर रख दूंगी. लेकिन ठगों ने महिला को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि इसे खोलकर अभी एक रुमाल में बांध दीजिये. जिसके बाद महिला ने अपने सोने का चेन और दोनों हाथ में पहने हुए कंगन को खोलकर एक रुमाल में बांधकर रख दिया. इसके बाद ठगों ने महिला से वह रुमाल ले लिया और महिला को एक कागज में लपेटकर पीतल का कंगन दे दिया. महिला जब उस कागज को खोल कर देखी तो देखा कि उसमें उनके सोने का चेन और कंगन गायब था, जबकि उसमें पीतल का कंगन था. इस दौरान उनके बेटे से बात कर रहा दूसरा ठग मौका देखकर वहां से फरार हो गया. घटना के बाद बुजुर्ग महिला और उनके पुत्र ने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी और फिर आस-पास के लोगों ने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच – पड़ताल में जुट गई. इधर घटना के बाद आस – पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी बाइक सवार दो ठगों का चेहरा कैमरे में कैद हुआ है, जो हेलमेट पहने हुए देखे गए हैं. बुजुर्ग महिला गीता देवी ने बताया कि उनके दोनों हाथ में चार-चार तोले का सोने का कंगन और गले में दो तोले का सोने का चेन था. जिसकी कीमत करीब 8 से 10 लख रुपए है. अपने साथ हुई इस ठगी के बाद बुजुर्ग महिला के आंखों से आंसू निकल पड़े.
इधर दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस ठगी की घटना के बाद शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *