हावड़ा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा से पहले हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक युवा नेता और बिल्डर शफीक खान (32) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. बुधवार तड़के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के पिलखाना में इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब शफीक रमजान की खरीदारी कर लौट रहे थे. आरोप है कि टीएमसी के ही एक अन्य गुट के नेता हारुन खान, जो मूल रूप से अफगानी है, ने 10 लाख रुपये की रंगदारी न मिलने पर अपने साथियों के साथ मिलकर शफीक के सिर और सीने में 4-5 राउंड गोलियां दागीं. इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और स्थानीय लोगों ने जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी हारुन और उसके गैंग की तलाश कर रही है.
