गिरिडीह में जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह फिर हुआ सक्रिय
गिरिडीह. गिरिडीह शहरी क्षेत्र ने जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. ठगों ने शहरी क्षेत्र में दस्तक देते हुए शहर के जेसी बॉस स्कूल रोड़ में एक महिला को अपना शिकार बनातें हुए उससे जेवरात चमकाने के नाम पर ढाई लाख रुपये का सोने का चेन लेकर रफ्फु – चक्कर हो गया. भुक्तभोगी महिला का नाम निक्की कुमारी पति – सावन कुमार है.
कैसे हुई ठगी –
भुक्तभोगी महिला निक्की कुमारी ने बताया की मंगलवार की दोपहर उसके घर पर दो युवक आये और बताया की वे लोग पतंजलि का प्रोडक्ट बेचते हैं. दोनों युवकों के बास पतंजलि का बैग व कार्ड भी था. पतंजलि का प्रोडक्ट दिखाने के दौरान दोनों युवकों ने एक पाउडर दिखाया और उसे कहा की इस पाउडर से जेवर पूरी तरह से साफ हो जाता है. इसके बाद दोनों ने फिर उसे बहला – फुसला का उसके गले से सोने का चेन उतरवा लिया और एक डब्बा उसे पकडा दिया और कहा की इस डब्बे को फ्रीज में जाकर रख दीजिये और पांच मिनट बाद डब्बा को बाहर निकाल दीजियेगाज़िन्दगी जेवर पूरी तरह से साफ हो जाएगा. हाथों में डब्बा लेकर निक्की घर के अंदर फ्रीज में उसे रखने के लिए गयी और जैसे ही वह बाहर आई, दोनों युवक मौक़े पर से फरार हो गए. घटना के बाद निक्की ने अपने पति को इसकी जानकारी दी.
