26 जनवरी को रांची में बदला रहेगा ट्रैफिक, एडवाइजरी जारी

रांची

रांची.  सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हर बार की तरह इस बार भी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा. समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे महामहिम राज्यपाल के आगमन के साथ होगी. इसे लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. 25 जनवरी से लेकर 26 जनवरी को समारोह समाप्ति तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं.ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. बाहर के जिलों से आने वाले बड़े वाहन शहर में निर्धारित मार्गों से ही प्रवेश कर सकेंगे.

भारी वाहनों का किन जगहों पर होगा ठहराव

  • चाईबासा खूंटी रोड होते हुए आने वाले वाहन बोड़ेया में ही रूक जाएंगे
  • गुमला सिमडेगा मार्ग से आने वाली गाड़ी कटहल मोड़ तक ही आएगी.
  • जमशेदपुर से रांची आने वाली बस या ट्रक दुर्गा सोरेन चौक रांची तक ही आ सकेगी.
  • कांके पतरातू के रास्ते आने वाली भारी और बड़ी गाड़ी लॉ यूनिवर्सिटी तक ही आ सकेगी.
  • बूटी मोड़ से होकर कोकर बरियातू के रास्ते आने वाली बसों और ट्रकों का ठहराव बूटी मोड़ में ही हो जाएगा.
  • बूटी मोड़ से होकर कोकर खेलगांव के रास्ते आने वाले वाहन खेलगांव चौक पर रूक जाएंगे.
  • वहीं, तिलता चौक (रिंग रोड) से पिस्का मोड़ की ओर आने वाली गाड़ी पंडरा बाजार तक ही आ सकेगी.
  • जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बिरसा चौक, कटहल मोड़, आईटीआई मोड़, दुर्गा सोरेन चौक, सदाबहार चौक, लॉ यूनिवर्सिटी, बूटी मोड़ और खेलगांव चौक के आसपास यातायात पर विशेष निगरानी रहेगी.

    राज्यपाल, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सांसद-विधायक और केंद्र-राज्य सरकार के अधिकारी निर्धारित वीवीआईपी मार्गों से ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे. आम नागरिकों के लिए इन मार्गों पर आवागमन सीमित रहेगा.

    किन किन जगहों पर है किन लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

    • वीवीआईपी वाहन: मुख्य मंच के पीछे
    • पदाधिकारियों के वाहन: पितांबर पार्क/ऑक्सीजन पार्क के पास
    • नारंगी पास वाले वाहन: मुख्य मंच से पश्चिम की ओर बने पार्किंग स्थल
    • मीडिया कर्मी: हॉकी स्टेडियम के पास आर्मी ग्राउंड में पार्किंग
    • आम वाहनों की पार्किंग: टीआरआई मैदान के सामने

    कौन कौन से गेट से मिलेगा प्रवेश

    मोरहाबादी क्षेत्र में केवल निर्धारित ड्रॉप गेट नंबर 01, 02, 04, 05, 07, 11, 12 और 13 से ही वाहनों का प्रवेश होगा. इसके अलावा अन्य सभी रास्तों से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

    ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से क्या अपील की

    ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से मोरहाबादी क्षेत्र में न जाएं. साथ ही वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *