आदिवासी संगठनों का आज झारखंड बंद, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की ‘जय हो’

नेशनल

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी गठबंधन का परचम लहरा रहा है. नबृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में भी बीजेपी ने अपना झंडा गाड़ दिया है. बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता का आभार जताया है. वहीं आदिवासी संगठनों ने आज (17 जनवरी) को झारखड बंद का ऐलान किया है. खूंटी के एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में शामिल सात मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों ने आज यानी 17 जनवरी को झारखंड बंद बुलाया है. इस हत्याकांड में 7 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य शूटर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. अंश-अंशिका के लौटने पर खुशी की लहर है. लेकिन अब भी झारखंड के कई बच्चे लापता हैं. ओरमांझी का रहने वाला कन्हैया पिछले 58 दिनों से गायब है. परिजनों की शिकायत के बावजूद भी 18 दिन बाद अपहरण का केस दर्ज हुआ. झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में Nipah वायरस फैलने की आशंका के बीच एडवाइजरी जारी की है. पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के कुछ मामले सामने आने के बाद झारखंड सतर्क है. गुरुवार को रांची में एक बड़ी ही अजीब घटना देखने को मिली, जब झारखंड पुलिस ने ईडी ऑफिस में छापा मार दिया. ईडी ने तुरंत हाई कोर्ट का रुख किया और हाई कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगा दी. कोर्ट के कुछ बड़ी टिप्पणियां की जिसे नीचे पढ़ सकते हैं.अविभाजित शिवसेना के करीब तीन दशक के वर्चस्व को तोड़ते हुए बीजेपी ने बीएमसी चुनावों में शुक्रवार को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और पुणे में भी जीत हासिल की.झारखंड में एक बांग्लाभाषी श्रमिक की मौत की खबर के बाद मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हुए उग्र प्रदर्शन का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समर्थन किया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर राज्य में दंगे भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *