रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन इन दिनों दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक्स फोरम में भाग लेने के लिए गए हुए हैं. यंही पर इनका आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा काफ़ी भव्य रूप से स्वागत किया गया. जिसे लेकर गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक वीडियो पोस्ट किया और जिसमें उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में हों, हम अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत को गर्व के साथ संजोए रखते हैं. हमारी संस्कृति से ही हमारी पहचान है.
