दुर्घटना के बाद लगी जाम मोहनपुर के पास घटित हुई घटना, ट्रक ड्राइवर फरार
गिरिडीह. गिरिडीह – पचम्बा मुख्य मार्ग पर मोहनपुर के पास आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को ठोकर मार दी. घटना के बाद कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार पर सवार यात्री बाल – बाल बच गए. इस घटना के बाद मोहनपुर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई कई वाहन जाम में फंस गए स्कूल के समय होने के कारण स्कूली बच्चों के वाहन भी इस घटना के बाद काफी देर तक जाम में फंस गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक काफी तेजी से आ रहा था और अचानक कार को ठोकर मार दिया. इधर इस घटना के बाद ट्रक का चालक मौके पर से फरार हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच – पड़ताल में जुट गई और जाम को हटाने की पहल कर रही है.
