बाईक चोर गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी की दो बाईक बरामद

गिरिडीह झारखंड

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना पुलिस की टीम ने बाईक चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार बाईक चोर गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर छापेमारी कर चोरी की दो बाईक को भी बरामद किया है. इस मामले को लेकर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पुरे मामले की जानकारी दी. इस बाबत एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया की बीते 9 जुलाई को परसन ओपी (धनवार) क्षेत्र के केन्दुआ मोड़ के पास से वरुण कुमार यादव की पल्सर बाइक चोरी हो गयी थी. इसके बाद 11 जुलाई को चोरी की गई वही बाइक करण कुमार सिंह नामक युवक के पास से बरामद की गई, जिसे वादी ने खुद पहचान कर हिरोडीह थाना को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर जांच टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करण कुमार सिंह के निशानदेही पर दो और आरोपी सुजीत कुमार सिंह और सुखदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में आरोपियों ने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल की। सुखदेव यादव के पास से एक ग्लैमर बाइक भी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में करण कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह और सुखदेव यादव शामिल हैं। बताया की छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार (जमुआ अंचल), हिरोडीह थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक महेश चंद्र, धनवार थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक सतेन्द्र पाल, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक महतो, पुलिस अवर निरीक्षक जीतमोहन स्वांसी, पुलिस अवर निरीक्षक तेजबली राम, चौकीदार बोलबम पांडेय और बब्लू यादव शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *