गिरिडीह. गिरिडीह जिले के जमुआ – देवघर मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना क्षेत्र सुखल जोरिया गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवकों की पहचान बिहार के जमुई जिला के चिहरा थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी संजू हांसदा उम्र 22 वर्ष और सुनील हांसदा उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई. दोनों घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वस्थ केंद्र देवरी ले गया जहां प्राथमिक उपचार का बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह भेज दिया गया
