​’हैप्पी क्लासरूम’ से खिलेगा छात्रों का बचपन: विषय पर कार्यशाला का आयोजन

गिरिडीह

बद्री नारायण साहा डी. ए. वी.पब्लिक स्कूल सिरसिया, गिरिडीह में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग एवं मुख्यअतिथि के द्वारा गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

गिरिडीह. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ‘हैप्पी क्लासरूम’ (खुशहाल कक्षा) की संकल्पना को साकार करना था। इस सत्र में शिक्षकों को सिखाया गया कि कैसे पढ़ाई के बोझ को कम करके कक्षा के माहौल को आनंदमय और तनावमुक्त बनाया जा सकता है।
​कार्यशाला के मुख्य वक्ता अमित कुमार पांण्डेय एवं अमित कुमार सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि एक खुशहाल शिक्षक ही एक खुशहाल कक्षा का निर्माण कर सकता है। उन्होंने बताया कि जब छात्र मानसिक रूप से सुरक्षित और खुश महसूस करते हैं, तो उनकी सीखने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।
​ उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के साथ डर के बजाय प्रेम और प्रोत्साहन की भाषा का उपयोग करके एवं
​गतिविधि आधारित शिक्षण: खेल, संगीत और कहानियों के माध्यम से कठिन विषयों को सरल बनाया जा सकता है। कक्षा शुरू होने से पहले 2 मिनट का ‘माइंडफुलनेस’ या ध्यान सत्र आयोजित कर हर बच्चे की विशिष्ट प्रतिभा को पहचानना और उसे मंच प्रदान करना नवीन शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य है।

​विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहाँ बच्चे स्कूल आने के लिए उत्साहित रहे। ‘हैप्पी क्लासरूम’ अनुशासन और शिक्षा का एक मानवीय चेहरा है।खुशहाल वातावरण में दी गई शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखती है। यह पहल शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आनंद का अनुभव बना रही है।”
​कार्यक्रम के अंत में भाग ले रहे 60 से अधिक शिक्षक /शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर सुनिश्चित किया कि वे अपनी कक्षा को भय -मुक्त क्षेत्र बनाकर बच्चों की आंतरिक प्रतिभा को निखारने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *