साहिबगंज में बेलगाम हाइवा का कहर: युवक की कुचलकर मौत, सड़क पर शव रख ग्रामीणों का हंगामा

झारखंड

साहिबगंज. साहिबगंज के मोहनपुर-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार हाइवा ने 32 वर्षीय विष्णु साह को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब विष्णु काम से घर लौट रहे थे और विपरीत दिशा से आ रहे आरकेएस कंस्ट्रक्शन के हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर राधानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, जबकि हाइवा चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *