बेकाबू थार ने गृह प्रवेश समारोह से निकल रहे लोगों को रौंदा, एक युवक की मौत और चार गंभीर रूप से घायल

रांची

रांची. झारखंड की राजधानी रांची स्थित चुटिया रेलवे कॉलोनी में एक गृह प्रवेश समारोह के दौरान देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद कार्यक्रम से बाहर निकल रहे मेहमानों को कृष्णापुरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य लोग—अन्नपूर्णा नायडू, संदीप महतो, प्रशांत गौरव और अमित सिंह—गंभीर स्थिति में उपचाराधीन हैं।

घटना को अंजाम देने के बाद चालक थार लेकर डोरंडा की ओर फरार हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चुटिया पुलिस और आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस ने जल्द ही अपराधी को पकड़ने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *