सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई सांसद, विधायक हुए शामिल

Uncategorized
  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बिरनी में रविवार को सांसद खेल महोत्सव के समापन मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रुप में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए,

जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, विधायक जनार्दन पासवान, विधायक उज्ज्वल दास, विधायक विकास प्रीतम, विधायक मनोज यादव समेत कई भाजपा के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व अन्य शामिल हुए.

इस कार्यक्रम में स्थानीय परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *