वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम सभा का आयोजन

गिरिडीह

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, डीएफओ से फोन पर की बात, मामले में संज्ञान लेने का दिया निर्देश

गिरिडीह. तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी पंचायत के लचकन मौजा में शुक्रवार को वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की एक अहम ग्राम सभा आयोजित की गई. जिसमें मुख्य रूप से प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने वन विभाग द्वारा ज़मीन घेराबंदी किए जाने स्थलों का मुवायना किया और सभा के दौरान वन विभाग द्वारा ग्रामीणों की जमीन पर की जा रही घेराबंदी करके वृक्ष लगाने को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया. इस दौरान श्री मरांडी ने ग्रामीणों से कहा की आपलोग अपना खेती में फसल लगाएं, ये लड़ाई हम सब साथ मिलकर लड़ेंगे, यदि जरूरत पड़ेगी तो इसकी आवाज विधानसभा में उठाया जाएगा. हम आपलोग के साथ खड़े हैं. साथ ही उन्होंने डीएफओ मनीष तिवारी को कॉल करके इस मामले में गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेने को कहा. उन्होंने कहा किसानों ने भू-दान में जमीन लिया है, वर्षो से खेती करते आ रहे हैं, आप राज्य सरकार को लिखिए, फिर राज्य सरकार केन्द्र को लिखेगी. 200 लोगों से अधिक लोगों की जमीन है, को कई वर्षों से खेती करते आ रहे हैं. यदि जल्द ही मामला नहीं सुलझाया गया तो फिर वन विभाग टीम और ग्रामीणों में विवाद होगी, आगे फिर मार पीट हो जायेगा. फिर आपलोग जेल भेजिएगा, इस तरह का माहौल नही बन पाए. इसलिए आप झारखंड सरकार को रिपोर्ट कीजिये. मौक़े पर भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, गुमगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेश राउत, नागेश्वर यादव, राजू विश्वकर्मा, नरेश यादव, संदीप शर्मा, अनिल कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *