जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्वालय में विवेकानंद जयंती

गिरिडीह

गिरिडीह. स्वामी विवेकानन्द की जयंती के मौक़े पर बोड़ो जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में युवा दिवस सह विवेकानंद जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह कॉलेज के डॉ. बालेंद्र शेखर त्रिपाठी, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जेपीएससी रांची झारखंड व एचओडी राजनीति शास्त्र गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह मुख्य अतिथि, महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय बगेड़िया, सचिव संगीता बगेड़िया समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई. अतिथियों का स्वागत व परिचय प्राध्यापिका वंदना चौरसिया ने किया. इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार – चांद लगा दिया. कार्यक्रम में विवेकानंद की जीवनी से संबंधित लघु नाटक, झारखंड को प्रस्तुत करता हुआ संथाली नृत्य, योग नृत्य,इत्यादि प्रमुख रूप से रहे. अध्यक्ष अजय बगेड़िया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आगे बढ़ाना है तो प्रयास सत प्रतिशत करना होगा. साथ ही साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहण उत्तम ढंग से करना चाहिए. कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक आर्गो चटर्जी को विदाई भी दी गयी. मौक़े पर नील रतन खेतान, आलोक मिश्रा, अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *