कोलकाता/नई दिल्ली. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने रविवार, 15 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार बंगाल की 294 सीटों पर चुनाव केवल दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे. वर्ष 2021 के पिछले विधानसभा चुनावों में 8 चरणों में मतदान हुआ था, जिसकी तुलना में इस बार चरणों की संख्या में भारी कटौती की गई है.
चुनाव का पूरा शेड्यूल:
-
पहला चरण (152 सीटें): 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
-
दूसरा चरण (142 सीटें): 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)
-
मतगणना (Results): 04 मई 2026 (सोमवार)
चुनाव आयोग की बड़ी घोषणाएं:
-
वेबकास्टिंग: पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी 80,000 मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी.
-
सुरक्षा: चुनाव के दौरान और बाद की हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय बलों की 480 कंपनियां तैनात की जाएंगी. आयोग ने हिंसा के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है.
-
वोटर लिस्ट (SIR): आयोग ने स्पष्ट किया कि ‘स्पेशल Intensive Revision’ (SIR) का उद्देश्य केवल शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि कोई अयोग्य व्यक्ति शामिल न हो और कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं.
-
सुविधाएं: हर 2 घंटे में मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा. बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैंप और बुजुर्गों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था होगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने “चुनाव पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व” (Chunao porbo, Pashchim Bongo’r gorbo) का नारा देते हुए मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की. इस घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है.
