गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर चला दी गोली, पत्नी की स्थिति नाजुक, रांची में चल रहा है इलाज, आरोपी पति गिरफ्तार
गिरिडीह. गिरिडीह में सोशल मीडिया पर रील बनाना एक पत्नी को इतना भारी पड़ गया, की उसके पति ने ही उसकी जिन्दगी खत्म करने के लिए उसके ऊपर गोली चला दी. अब वह महिला जिंदगी ओर मौत से जूझ रही है. यह पुरा मामला राजधनवार के परसन ओपी क्षेत्र के खीजरसोता गांव की है. बताया जाता है की बिहार के नवादा जिले के रहने वाले राजा नामक युवक अपनी पत्नी गजाला परवीन (उम्र करीब 26 वर्ष ) के साथ खीरजसोता में बीते कुछ वर्षो से रह रहा था ओर यंहा वह टायर में हवा भरने के काम करता है. लेकिन उसकी पत्नी गजाला परवीन सोशल मीडिया पर एक्टिव है ओर रील बनाने का काम करती है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. कल रात में भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद राजा ने अपनी पत्नी गजाला परवीन के ऊपर गोली चला दी. जिसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गयी, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. जंहा से महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. इधर घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति राजा को गिरफ्तार कर लिया है ओर घटना केपीछे की पूरी सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है.
