जीत के 24 घंटे के भीतर एक्शन मोड में मेयर मनोज चौधरी, बंद जलापूर्ति देख इंजीनियरों को लगाई फटकार

झारखंड

सरायकेला. “सुनो सरायकेला, चुनो काम वाला” का नारा देने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने जीत दर्ज करने के दूसरे ही दिन अपने वादे पर अमल शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह वे सीधे पीएचडी (PHED) कार्यालय और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। सरायकेला नगर क्षेत्र में पिछले 20 घंटों से बाधित जलापूर्ति को लेकर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मोटर जलने की सूचना पर उन्होंने कनीय अभियंता को 12 घंटे के भीतर नया मोटर लगाकर आपूर्ति बहाल करने का अल्टीमेटम दिया। निरीक्षण के दौरान वाटर प्लांट में पसरी गंदगी और काई देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जनता को गंदा पानी पिलाकर बीमार करने का खेल अब नहीं चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब चुनाव खत्म हो चुका है और अब केवल काम बोलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *