गिरिडीह. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, (नगरपालिका), रामनिवास यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 541 (3) एवं (4) तथा झारखण्ड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली, 2012 के नियम 25 तथा 26 के अध्यधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गिरिडीह जिलांतर्गत महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को नामित किया गया है। नामित निर्वाची पदाधिकारी अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्रों में महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ वार्ड सदस्यों के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन करेंगे। वहीं, सहायक निर्वाची पदाधिकारी उन्हें चुनाव कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।
● नामित निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की भूमिका अहम…
1. महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री विजय सिंह बीरूआ, अपर समाहर्ता, गिरिडीह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में मो. अमीर हमजा, अंचलाधिकारी, बेंगाबाद और श्री शशि भूषण वर्मा, अंचलाधिकारी, डुमरी को नामित किया गया है।
2. नगर निगम के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 01 से 09 ) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री गणेश रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री आशुतोष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी और श्री वरुण कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गिरिडीह को नामित किया गया है।
3. नगर निगम के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 10 से 18 ) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री जितेंद्र प्रसाद, अंचलाधिकारी, गिरिडीह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी और श्री कांतु कुमार, जिला कृषि कनीय अभियंता, गिरिडीह को नामित किया गया है।
4. नगर निगम के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 19 से 27 ) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री बिनोद कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री अश्विनी कुमार ओझा, जिला सहकारिता पदाधिकारी और श्री कपिलदेव मेहता, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को नामित किया गया है।
5. नगर निगम के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 28 से 36 ) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री अमरेन डांग, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री प्रवीण कुमार, श्रम अधीक्षक और श्री डब्लू साव, सहायक निबंधन सहयोग समितियां को नामित किया गया है।
6. बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप me श्री संतोष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया तथा श्री फणीश्वर रजवार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिरनी और श्री प्रवीण कुमार, अंचलाधिकारी, बगोदर को नामित किया गया है।
7. बड़की सरैया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 01 से 06) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री संतोष कुमार, अंचलाधिकारी, सरिया तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री ऋषिकेश मरांडी, अंचलाधिकारी पीरटांड़ और श्री संजय कुमार साव, सहायक अभियंता, कोनार नहर प्रमंडल बगोदर को नामित किया गया है।
8. बड़की सरैया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 07 से 12) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री ललित नारायण तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया तथा श्री उत्तम कुमार, सहायक कृषि अभियंता और श्री अजय कुमार महतो, सहायक अभियंता, कोनार नहर प्रमंडल बगोदर को नामित किया गया है।
9. धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री सुनील कुमार प्रजापति, भूमि सुधार उप समाहर्ता खोरीमहुआ तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री नरेश कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी, जमुआ और श्री अभिषेक कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी खोरीमहुआ को नामित किया गया है।
10. धनवार नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 01 से 06) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री यशवंत कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी धनवार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री इंद्रदेव कुमार, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल गिरिडीह और श्री मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग भाग 2 गिरिडीह को नामित किया गया है।
11. धनवार नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ( वार्ड संख्या 07 से 11) के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री देवेंद्र कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनवार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री सन्नी आशीष बालमुचु, प्रक्षेत्र अधीक्षक, जिला कृषि विभाग और श्री अमित कुमार बेक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रक्षेत्र गिरिडीह को नामित किया गया है।
