गिरिडीह में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की शुरुआत: स्वस्थ जीवनशैली पर जोर

गिरिडीह

गिरिडीह. केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी पोषण अभियान के  तहत गिरिडीह में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने सभी अधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषण माह की शपथ दिलाई। ​इस वर्ष का पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष की थीम में कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं, जैसे कि ​मोटापा कम करना, ​चीनी, नमक और तेल का कम सेवन, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा पोषण भी, पढ़ाई भी ​वृद्धि निगरानी, एक पेड़ मां के नाम, लोकल फॉर वोकल के तहत स्थानीय भोजन को बढ़ावा देना है। ​डीडीसी श्रीमती कुमारी ने बताया कि इस पूरे महीने आंगनबाड़ी केंद्रों, परियोजना और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोग न केवल साफ-सुथरा बल्कि पोषण से भरपूर भोजन भी ग्रहण करें। इस पहल में पुरुषों को भी पोषण अभियान की मुख्यधारा में शामिल करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। ​इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक, पोषण अभियान के पोषण समन्वयक और करीब 50 महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इस अभियान का लक्ष्य पोषण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *