जेएमएम कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का सम्मान, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया जीत का मंत्र

गिरिडीह

गिरिडीह. नगर निकाय चुनाव 2026 में मिली शानदार जीत के बाद झामुमो जिला कार्यालय में शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए. समारोह के दौरान नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा और झामुमो समर्थित वार्ड पार्षदों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना अब उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी पार्षदों को एकजुट होकर गिरिडीह शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए प्रेरित किया.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *