गिरिडीह. गिरिडीह की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी और तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीसीएल कोलियरी इलाके के कबरीबाद में छापेमारी कर करीब 15 टन से अधिक अवैध रुप से डंप कर रखे हुए कोयला और कोयला ले जाने में इस्तेमाल की जा रही 10 से 15 दो पहिया वाहन भी जब्त की है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला तस्करी करने वाले कोयला माफियाओं में हड़कंप का माहौल है. बता दें कि मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद सीसीएल कोलियरी इलाके में अवैध रुप से कोयला की तस्करी करने वाले सिण्डिकेट के सदस्यों में भी हड़कंप मच गया है.
