- पुलिस ने पति को लिया हिरासत में
गिरिडीह. तिसरी प्रखंड के लोकल नयनपुर थाना क्षेत्र के पनियाय गांव में मंगलवार की सुबह संदीप स्थिति में एक महिला का शव उसके ससुराल में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. मृतक महिला की पहचान सूरजमुनि मरांडी पति – अशोक मुर्मू के रूप में की गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले सूरजमुनि के ससुराल पहुंचे और ससुराल वालों पर का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद लोकानयनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इधर घटना के बाद मृतका के परिजनों ने बताया कि सूरजमुनि की शादी करीब 6 महीने पूर्व अशोक मुर्मू के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. मृतका की माँ तालो मुर्मू और पिता अरुण मराण्डी ने बताया की सोमवार की शाम को दोनों (पति-पत्नी) अशोक मुर्मू और सूरजमुनि सोहराय पर्व में शामिल होने के लिए मलूकचल गांव पहुंचे थे. यहीं पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद दोनों को समझा – बुझा कर ससुराल पनियाय गांव भेज दिया गया था. बताया कि इसी बीच सोमवार की रात को उन्हें यह सूचना मिली कि सूरजमुनि की मौत हो गई है उसने जहर खा लिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वे लोग मौके पर पहुंचे देखा कि सूरजमुनि का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके ससुराल में पड़ा हुआ था. सूरजमुनि के माता-पिता ने उसके ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद लोकाय नयनपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन करते हुए सूरजमुनि के पति अशोक मुर्मू को हिरासत में लेकर थाना ले आई है. इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
