तुरुकडीहा हत्याकांड : हैवान पिता नंदलाल यादव ने काट डालीं 3 बेटियां ऋद्धि, सिद्धि, पल्लवी को,

गिरिडीह

कत्ल के बाद टोटो लेकर आया बोला “लाश दफनानी है, बोरे में छिपाकर भागने की फिराक में था, पत्नी-बेटा जान बचाकर भागे, भीड़ उग्र, फॉरेंसिक टीम मौके पर

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में इंसानियत शर्मसार हो गई. आरोपी पिता नंदलाल यादव ने सोमवार को अपनी तीन मासूम बेटियों ऋद्धि, सिद्धि और पल्लवी को धारदार हथियार से काट डाला. कत्ल के बाद भी दरिंदगी खत्म नहीं हुई, वो टोटो बुलाने चला गया और लोगों से बोला, लाश को दफनाना है.

कैसे रची साजिश

तीनों बेटियों की हत्या करने के बाद नंदलाल यादव ने शवों को बोर में छिपाकर ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी कर ली थी. वो टोटो लाने गया ताकि सबूत मिटा सके. उसी दौरान उसकी पत्नी किसी तरह अपने बेटे को लेकर घर से बाहर निकलने में कामयाब रही और जान बचाई. पत्नी के बाहर निकलते ही पूरा मामला खुल गया.

गिरफ्तारी और गुस्सा

सूचना पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भारी पुलिस बल के साथ तुरंत पहुंचे. आरोपी नंदलाल यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन तब तक गांव में खबर फैल चुकी थी. भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और आक्रोश फूट पड़ा.

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

तीन मासूमों के शव घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है. एसडीपीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा आरोपी गिरफ्तार है. हत्या का कारण और मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है.

गांव में मातम

ऋद्धि, सिद्धि और पल्लवी की चीखें आज भी तुरुकडीहा में गूंज रही हैं. जो पिता गोद में खिलाता था, उसी ने गला काट दिया. ग्रामीणों का एक ही सवाल – “कैसा बाप था वो जो अपनी औलाद को बोर में भरकर फेंकने चला था.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *