गिरिडीह जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान बेकरी ओर मिठाई कारखाना एवं डेयरी की जांच की

गिरिडीह

गिरिडीह. जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार राजा कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा गिरिडीह जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान बेकरी ओर मिठाई कारखाना एवं डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया जिसकी जानकारी निम्न प्रकार से है.

1. केडिया स्वीट्स का कारखाना ,पता :–जरीडीह, पचम्बा,गिरिडीह में पाया गया कि मैन्युफैक्चरिंग का फूड सेफ्टी लाइसेंस के बिना एवं बिना FSSAI नंबर के मिठाई का पैकिंग किया जा रहा है एवं इनके परिसर में बहुत ज्यादा गंदगी पाई गई।अधिकारी के द्वारा किया गया कार्रवाई:–
50,000 (पचास हजार का जुर्माना एवं 7–दिनों के अंदर फूड सेफ्टी लाइसेंस मैन्युफैक्चरिंग कैटिगरी का बनवाने का नोटिस दिया गया. साथ ही मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा खोवा का सैंपल लिया गया एवं रसायनिक जांच हेतु रांची भेजा गया.

2.पूनम बेकरी का कारखाना ,पता :–बढ़तर गली , पचम्बा,गिरिडीह में पाया गया कि मैन्युफैक्चरिंग का फूड सेफ्टी लाइसेंस के बिना एवं बैच नम्बर, निर्माण डेट, एक्सपायरी डेट के बिना पांव रोटी, बिस्किट,पेटीज़, कैक का पैकिंग किया जा रहा है एवं इनके परिसर में बहुत ज्यादा गंदगी पाई गई.

अधिकारी के द्वारा किया गया कार्रवाई:–
50,000 (पचास हजार का जुर्माना अधिरोपित किया गया एवं अपने विनिर्माण प्रतिष्ठान का 7–दिनों के अंदर फूड सेफ्टी लाइसेंस बनवाने का नोटिस दिया गया ओर साथ ही अभी तक उनके कारखाने में बने हुए सभी खाद्य पदार्थ यथा केक, पेटीज, टोस्ट, बिस्किट, इत्यादि को तत्काल रुप से वही जब्त कर लिया गया है.

3. पीहू बेकरी कारखाना का भी औचक निरीक्षण किया गया पाया गया वैध फूड लाइसेंस पाया गया एवं पर्याप्त स्वच्छता भी पाया. सभी खाद्य प्रतिष्ठानो को FOOD SAFETY TRAINING करवाने का आदेश भी दिया गया है, सभी कर्मियों को सिर में कैप एवं अपने परिसर में पेस्ट कंट्रोल समय समय पर करवाने का निर्देश दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *