जतरा मेला देख कर घर लौट रही दो नाबालिग आदिवासी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला

गिरिडीह

 एसपी डॉ. बिमल कुमार ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, डॉग स्कॉड की टीम ओर फॉरेसनिक टीम के जरिये घटना के उदभेदन में जुटी पुलिस

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत एक गांव की दो आदिवासी नाबालिग युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया ओर पूरे घटना की जानकारी ली. एसपी ने डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का भी गठन किया है जो पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद डॉग स्कॉड की टीम ओर फॉरेनसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया की हरलाडीह में आयोजित जतरा मेला घूमने आई दो नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है. पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. बहुत जल्द मामले आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे. उन्होंने कहा की वे खूद घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *