गिरिडीह में उप महापौर और उपाध्यक्ष चुनाव की तारीखों का एलान, 16 मार्च को होगा शपथ ग्रहण

गिरिडीह

गिरिडीह. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल समापन के बाद अब उप महापौर और उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निर्वाचित वार्ड पार्षदों के माध्यम से यह चुनाव संपन्न कराया जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 2 मार्च को निर्वाचित सदस्यों का गजट प्रकाशन होगा और 10 से 20 मार्च के बीच शपथ ग्रहण व चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. नगर निगम गिरिडीह के महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण 16 मार्च को समाहरणालय सभागार में होगा. उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पार्षदों को प्रलोभन देने, डराने या बंधक बनाने जैसी गतिविधियों पर प्रशासन की सख्त नजर है और ऐसी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *