नगर निगम चुनाव : डीसी ने लिया सदर प्रखंड कार्यालय में चल रहे नामांकन प्रक्रिया का जायजा, दिए कई दिशा – निर्देश

गिरिडीह

गिरिडीह. नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया में अब तेजी आप गयी है. सोमवार को समाजहरणालय में जंहा अपर समाहर्ता के कार्यालय ने मेयर पद के प्रत्याशियों का नामांकन चल रहा है. वंही सदर प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अपना नामांकन कराने के लिए पहुंच रहे हैं. सोमवार को समाहरणालय और सदर प्रखंड कार्यालय में कई प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए पहुंच रहे हैं. इधर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने डीसी रामनिवास यादव सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और नामांकन स्थल का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने निर्वाची पदाधिकारियों से अब – तक हुई नामांकन की स्थिति जानी और कई दिशा – निर्देश भी दिए. मौके पर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *