बरगंडा के पुराना साईं मंदिर में चोरों का धावा, दानपेटी-घड़ा-आरती थाली ले उड़े, पुलिस गश्त पर सवाल

गिरिडीह

रात में हूटर बजाकर घूमती रही पुलिस, चोरों ने आराम से की सेंधमारी, जाँच में जुटी पुलिस

गिरिडीह. गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित पुराना साईं मंदिर में शनिवार रात चोरों ने सेंधमारी कर दानपेटी तोड़ दी और नगद, शंकर भगवान के ऊपर लगा घड़ा व आरती की थाली लेकर फरार हो गए. मंदिर के पुजारी शिव शंकर वैध उर्फ अजय पांडेय ने बताया कि सुबह 4 बजे मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता चला. सूचना पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस आसप-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. घटना के बाद भक्तों में रोष है. स्थानीय लोगों ने कहा कि रात में नई गाड़ी से हूटर बजाकर पुलिस घूमती है, फिर भी चोर आराम से सेंधमारी कर चोरी कर ले गए. लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासे की मांग की है. पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *