नगर निगम चुनाव : प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह

गिरिडीह

भाजपा समर्थित डॉ. शैलेन्द्र कुमार को मिला नारियल फार्म तो झामुमो समर्थित प्रमिला मेहरा को मिला कार्पेट छाप.. कामेश्वर पासवान को चूड़ी तो अर्जुन बैठा को मिला छड़ी

गिरिडीह. नगर निगम चुनाव को लेकर आज समाहरणालय में मेयर पद के निर्वाची पदाधिकारी अपऱ समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ के द्वारा सभी 16 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है. जिसमें मेयर पद के लिए झामुमो समर्थित प्रमिला मेहरा को कार्पेट छाप मिला है तो भाजपा समर्थित डॉ. शैलेन्द्र चौधरी को नारियल फार्म का चुनाव चिन्ह मिला है. वंही अर्जुन बैठा को छड़ी छाप ओर कामेश्वर पासवान को चूड़ी छाप चुनाव चिन्ह मिला है. इसके अलावे सभी 16 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अपने प्रचार – प्रसार में जुट गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *