गुमला. गुमला पुलिस ने रविवार सुबह गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने रांची-गुमला मार्ग पर घेराबंदी कर एक लाल रंग की अल्टो कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर बीच वाली सीट से भारी मात्रा में प्रतिबंधित विन्स्पेसमोल फोर्ट कैप्सूल, निटराजेपम टैबलेट और ओनरेक्स सिरप बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इम्तियाज अंसारी, आरिफ राय और शांतनु केवट के रूप में हुई है, जिनके पास से नशीली दवाओं का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। औषधि निरीक्षक द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी गुफरान अंसारी की तलाश जारी है।
