रायबरेली में मौत का तांडव: बेकाबू कार ने 8 लोगों को रौंदा, 4 की मौके पर ही दर्दनाक मौत

नेशनल

रायबरेली. रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना सुल्तानपुर जनौली गांव के पास की है, जहां एक सामुदायिक भोज से लौट रहे आठ लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में हिमांशी और शालिनी नामक दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रश्मी और आसमा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पांच अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *