पार्टी से बगावत कर चुनाव लङने वाले भाजपा के नेताओं पर प्रदेश नेतृत्व की कङी नजर

गिरिडीह

गिरिडीह. नगर निगम चुनाव में न सिर्फ गिरिडीह बल्कि झारखंङ के कई जिलों में पार्टी से बगावत कर चुनाव लङ रहे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की कङी नजर है और बहुत जल्द ऐसे बागी नेताओं के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिरिडीह में कही. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आज गिरिडीह पहुंचे. जहां उन्होंने पचंबा के बोङो स्थित डा. शैलेंद्र चौधरी के आवास में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं के साथ बैठक की और चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और कई दिशा-निर्देश दिये. बता दें कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने डा. शैलेंद्र चौधरी को पार्टी का समर्थित उम्मीदवार बनाकर चुनाव में उतारा है. लेकिन इसके बावजूद पार्टी के कुछ नेता पार्टी से बगावत कर नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर चुनाव लङ रहे हैं. ऐसे में पार्टी के अंदर चल रही बगावत को दूर करने और ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की हर गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिया गया है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी से बगावत कर चुनाव लङ रहे हर एक नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पार्टी की कङी नजर है और बहुत जल्द ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कङी कार्रवाई की जायेगी. एक सवाल के जवाब में आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर एक कार्यकर्ता की इच्छा होती है कि वे भी चुनाव ल़ङे. कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से भाजपा की तुलना नहीं की जा सकती है, क्योंकि कांग्रेस वंसवाद की राजनीति करती है, उन्होंने झारखंङ सरकार भी हमला बोलते हुए कहा कि यहां की सरकार के सिर्फ और सिर्फ भ्ष्टाचार में लिप्त है. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार दलाल और माफियाओं से घिरी हुई सरकार. कहा कि इस नगर निगम चुनाव में राज्य की जनता सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी. मौके पर जमुआ विधायक डा. मंजू कुमारी, पूर्व विधायक राज पालिवार, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, मेयर पद के प्रत्याशी डा. शैलेंद्र चौधरी समेत कई मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *