नीट यूजी 2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई शुरू, डीसी-एसपी रख रहे नजर, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

गिरिडीह

गिरिडीह. नीट यूजी 2026 की परीक्षा आज रविवार को जिले के 3 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है. कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार खुद नजर बनाए हुए हैं. जिले में डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, गिरिडीह +2 उच्च विद्यालय और सर जे.सी. बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में परीक्षा हो रही है. सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात हैं. शनिवार को ही समाहरणालय सभागार में डीसी-एसपी ने स्टैटिक-पेट्रोलिंग दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ किया था. डीसी ने कहा कि परीक्षा की गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है. अभ्यर्थियों की सघन जांच हो, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बैन रहें और गाइडलाइन का पालन कराया जाए. एसपी ने बताया कि केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं. पेट्रोलिंग टीम लगातार भ्रमण कर रही है और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखी गई है. आज परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी. दिव्यांग अभ्यर्थियों को शाम 6:00 बजे तक समय दिया गया है. परीक्षा को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष को एक्टिव रखा गया है. डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पूते, सीओ जितेंद्र प्रसाद, बीडीओ गणेश रजक, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, समेत तमाम अधिकारी सुरक्षा को लेकर भ्रमणशील हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *