रांची में फिल्मी स्टाइल ‘चेज’: युवक को डिक्की में डाल भागे अपराधी, पुलिस की 11 राउंड फायरिंग, एक को लगी गोली

रांची

रांची. झारखंड की राजधानी रांची के कचहरी चौक इलाके में सोमवार की देर रात रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई। शराब के नशे में धुत दो युवकों (इश्तियाक और गुरफान अंसारी) का किन्नरों के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने बोलेरो से दो बार किन्नर को कुचलने की कोशिश की, जिससे उसका पैर टूट गया। बीच-बचाव करने आए बंटी नामक युवक को भी कुचलकर घायल कर दिया और उसे बोलेरो की डिक्की में डालकर फरार हो गए।

पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो आरोपियों ने प्रशिक्षु डीएसपी की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें एक हवलदार घायल हो गया। मांडर के बास्की गांव के पास पुलिस को मजबूरन 11 राउंड फायरिंग करनी पड़ी। एक गोली चालक इश्तियाक की कमर में लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बोलेरो की डिक्की से अपहृत युवक को सुरक्षित निकाला। मुख्य आरोपी इश्तियाक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इस सनसनीखेज घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *