पश्चिमी सिंहभूम. जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटगढ़ शिशु मंदिर चौक के पास सोमवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. रेंगाडबेड़ा से अपने घर लौट रहे 26 वर्षीय गुरुचरण चातोम्बा की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हेलमेट नहीं पहनने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह काफी देर तक सड़क पर अचेत पड़ा रहा. वहां से गुजर रहे भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप की पहल पर घायल को टाटा स्टील की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल युवक का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
