नगर थाना पुलिस ने बरगंडा से दोनों युवकों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
गिरिडीह. पतंजलि कम्पनी के नाम पर शहरी क्षेत्र व शहर के आस-पास के इलाकों में महिलाओं से जेवर साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठगों को नगर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है. जिन दोनों ठगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है वह दोनों बिहार के भागलपुर का रहने वाला मुकेश शाह ओर सागर शाह है. दोनों को पुलिस ने शहरी क्षेत्र के बरगंडा से हिरासत में लिया है. जिसके बाद दोनों को नगर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. बताया गया की शहरी क्षेत्र के बरगंडा में ये दोनों ठग एक बाइक पर सवार होकर एक महिला के घर पहुंचे हुए थे और वहां खुद को पतंजलि कंपनी का प्रोडक्ट बेचने वाला कर्मी बताते हुए जेवर साफ करने के नाम पर ठगी करने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान आस-पास के लोगों के सहयोग से दोनों ठगों को पकड़ लिया गया और फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. फिलहाल अभी पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.
