मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, त्रिस्तरीय सुरक्षा में रहेंगे स्ट्रांग रूम

गिरिडीह

गिरिडीह. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने बाजार समिति परिसर में पुख्ता इंतजाम किए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी 24 घंटे सशस्त्र बलों और सीसीटीवी कैमरों द्वारा की जा रही है. गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया और धनवार नगर पंचायत के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाए गए हैं, जहाँ कुल 192 कर्मियों की तैनाती की गई है. प्रत्येक राउंड की गणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. मतगणना केंद्र पर केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *