निष्पक्ष मतगणना के लिए कर्मियों को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण, बरती जाएगी पूरी पारदर्शिता

गिरिडीह

गिरिडीह. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं. पारदर्शी और त्रुटिहीन मतगणना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को मतगणना कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर आयोजित इस सत्र में पर्यवेक्षकों और गणनाकारों को बैलेट पेपर की गिनती, मतपत्रों की वैधता की जांच और परिणाम तैयार करने की बारीकियां समझाई गईं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी तथा वीडियोग्राफी के साये में संपन्न होगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *