वार्ड 17 में पार्षद आरती देवी की जीत का जश्न, आभार यात्रा निकाल कर जनता का जताया आभार

गिरिडीह

गिरिडीह. नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 17 से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाली पार्षद आरती देवी ने शनिवार को ‘आभार आशीर्वाद यात्रा’ निकाली. यह यात्रा चंदौरी रोड से शुरू होकर काली बाड़ी चौक, मकतपुर, शांति भवन रोड और टावर चौक होते हुए उनके आवास पर जाकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और नवनिर्वाचित पार्षद का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर आरती देवी ने कहा कि यह जीत वार्ड की जनता के अटूट विश्वास की जीत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी वे वार्ड की समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का हरसंभव प्रयास करेंगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *