विभिन्न राजनीतिक दल को छोड़ 60 युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

गिरिडीह

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिलाई सदस्यता

गिरिडीह. पचम्बा के कान्दू टोला से लगभग 60 युवाओं ने विभिन्न राजनीतिक दल को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली. यह सदस्यता कार्यक्रम उत्सव उपवन में आयोजित किया गया, जहाँ युवाओं ने पंकज कुमार के नेतृत्व में तथा प्रमोद कंधवे के प्रयास से पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के समक्ष सभी युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली और पार्टी की विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो हमेशा गरीब, आदिवासी, दलित और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है. उन्होंने कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. वहीं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि युवाओं का यह फैसला पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों पर विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने सभी नए सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और जनता की सेवा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *