गुमला में चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति चेन्नई में करता है मजदूरी, परिवार में मातम

झारखंड

गुमला. जिले के महुआडाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दवनाघर के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय समिता देवी की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, अहीरपुरवा निवासी समिता देवी अपने दो परिचितों, बिपिन मुंडा और रोहित मुंडा के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर महुआडाड़ बाजार गई थीं. बाजार से लौटने के दौरान शाम करीब 4:00 बजे वह अचानक चलती बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ीं. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतका का पति चेन्नई में मजदूरी करता है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *