कूचबिहार में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के रथ पर हमला, खगराबाड़ी में भारी तनाव, टीएमसी पर लगा तोड़फोड़ का आरोप

नेशनल

कूचबिहार. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को लेकर राजनीतिक पारा चरम पर है. जिले के खगराबाड़ी इलाके में बुधवार रात भाजपा के परिवर्तन रथ पर हमले और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. भाजपा विधायक शंकर घोष ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के युवा नेता सायंदीप गोस्वामी और उनके समर्थकों ने जानबूझकर रथ को निशाना बनाया. इस घटना के बाद गुरुवार सुबह से ही पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि यह वही स्थान है जहां कुछ दिन पहले विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर भी हमले की खबर आई थी. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, क्योंकि सड़क के दोनों ओर भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ जमा हैं. भाजपा ने इसे टीएमसी का ‘आतंक’ बताया है, जबकि टीएमसी ने इसे जनता का आक्रोश करार दिया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *