धनबाद में दबंगई, शराब पीने से रोकने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

धनबाद

धनबाद. कोयलांचल के केंदुआ मोड़ पर गुरुवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहाँ मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, केंदुआ मोड़ स्थित बिहारी लाल चौधरी प्रतिष्ठान के सामने एक कार रुकी, जिसमें सवार युवक दुकानदार के ठेले पर बीयर की बोतल रखकर शराब पीने लगा. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दुकानदार को कार के अंदर खींचने की कोशिश की और गाड़ी चला दी, जिससे वह सड़क पर घिसटता चला गया. इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार चालक अब भी फरार है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *