बड़कागांव में वर्चस्व की जंग, कोयला कारोबारी की हत्या कर भाग रहे अपराधियों ने स्कॉर्पियो से कई को कुचला, 2 की मौत

हज़ारीबाग

हजारीबाग. हजारीबाग जिले के नापोखुर्द गांव में गुरुवार देर रात कोयला कारोबार के वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष हुआ. अपराधियों ने कोयला कारोबारी रोहित साव (30 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो (JH 01 DG 7798) से भागने के दौरान अपराधियों ने सड़क पर मौजूद लोगों को बेरहमी से कुचल दिया. इस हादसे में प्रदीप साव (30 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और दो बच्चों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए रिम्स और सदर अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि यह मामला अवैध कोयला खदान और कोल हार्ड कूप फैक्ट्री के विवाद से जुड़ा है. घटना के दौरान अपराधियों ने एक ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो को आग के हवाले भी कर दिया. बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की सघन जांच कर रही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *