खूंटी के कमंता डैम में नहाने गया युवक रहस्यमय तरीके से लापता, किनारे मिले कपड़े, NDRF की टीम तलाश में जुटी

झारखंड

खूंटी. जिले के कमंता डैम में गुरुवार दोपहर नहाने गया 21 वर्षीय युवक आकाश पूर्ति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है. जानकारी के अनुसार, अनिगड़ा गांव के छह दोस्त एक ऑटो में सवार होकर डैम पहुंचे थे. सभी युवक पानी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन जब बाकी पांच दोस्त बाहर निकले तो आकाश गायब था. काफी खोजबीन के बाद डैम के किनारे केवल आकाश के कपड़े बरामद हुए, जिससे उसके डूबने की आशंका गहरा गई है. शुक्रवार की दोपहर तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था. घटना की सूचना पर कार्यपालक दंडाधिकारी विपिन चंद्र विश्वास, सीओ प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ (NDRF) और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है, जो डैम में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *