गिरिडीह. विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में आज एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन डॉ. रेखा झा, डॉ. सीके सिंह समेत अन्य चिकित्सकों व कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान कई मरीजों के मुंह से संबंधित रोगों की जांच की गई और उन्हें दवाइयों के साथ उचित सलाह भी दी गई
